खेल

kya Rummy Illegal h India me? जानिए Rummy का सच !

kya Rummy Illegal h India me

kya Rummy Illegal h India me: आज के समय में इंडिया में ऑनलाइन पैसा बनाने वाली गेमिंग ऐप्स का चलन जोरो पर है। इन्ही ऑनलाइन गेमिंग में से एक गेम है Rummy जिस पर अभी अटकले चल रही है कि kya Rummy Illegal h India me? अगर आप भी ऑनलाइन पैसा बनाने वाली गेमिंग ऐप्स चलाते है तो आप ने इस ऐप के बारे में जरूर सुना होगा तो चलिए विस्तार में जानते है इस बारे में की रमी क्या है? और भारत में यह गेम Legal है या नहीं।

Rummy क्या है?

Rummy
Rummy

Rummy एक कार्ड गेम है। यह 2 या 6 खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। अगर 2 खिलाडी खेलते है तो एक डेक्स का उपयोग होता है और अगर 2 से ज्यादा खिलाडी खेलते है तो 2 डेक्स का उपयोग किया जाता है। हर एक खिलाड़ी को 13 कार्ड्स बांटे जाते है। रमी गेम का मूल उदेश्य होता है 13 कार्ड्स को इस प्रकार मिलाना की सिक्वेन्स और सेट बनाते हो। जिससे वह वैध डेक्लेरेशन कर सके। जो भी खिलाडी पहले वैध डेक्लेरेशन करता हो वो ही यह गेम जीत जाता है।

वैध डेक्लेरेशन के लिए जो सिक्वेन्स और सेट बनाये जा सकते है वह निचे दिए गए है:-

  • 2 सिक्वेन्स + 2 सेट
  • 3 सिक्वेन्स + 1 सेट
  • सभी 4 सिक्वेन्स
  • जो भी खिलाडी वैध डेक्लेरेशन बनाता है उसे कम से कम 2 सिक्वेन्स बनाने होंगे और इसमें से एक pure sequence बनानी होगी।
  • अगर कोई खिलाडी बिना pure sequence बनाये वैध डेक्लेरेशन कर देता है तो उस पर 80 पॉइंट्स का जुर्माना लगाया जाता है।

अगर आप भी घर बैठ कर गेम खेल कर पैसा कामना चाहते है तो हमनेGhar Baithe Paise Kamane Wala Apps लेख में इसकी जानकरी प्रदान की है।

kya Rummy Illegal h India me?

Rummy Cards
Rummy Cards

Rummy भारत में ऑनलाइन पैसा बनाने वाला एप्प्स में से एक है। इस गेम को भारत में बड़ी तादाद में खेला जाता है। इस गेम को भारत में आधिकारित रूप से वैध माना जाता है। क्योकि भारत में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1968 में rummy गेम को कौशल का खेल घोषित किया गया है। भारत में इस ऐप को कुशल का खेल की श्रेणी में रखा गया है जिसके तहत यह एक ट्रस्टेड गेम्स में से एक मानी जाती है। लेकिन इंडिया के कुछ राज्यों में इस गेम को खेलने की अनुमति नही है। भारत में rummy खेलने के लिए बहुत एप्लीकेशन है जैसे – Rummy Circle, Gin Rummy Classic, Indian Rummy -Online Card Game , Rummy जो की गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

भारत में rummy गेम को कुछ राज्यों को छोड़कर खेलने की अनुमति दी गयी है।। आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना और नागालैंड राज्यों में इस गेम की खेलने की अनुमति नही है, और अगर इन राज्यों में कोई खेलता पाया गया तो उसे जुर्माना या सजा हो सकती है।

Rummy का भारत में वैध होने या न होने का मुख्य कारण यह है कि यह ऐप कुशल का खेल (Game of skill) है या नहीं। जिन राज्यों में इस गेम को खेलने की अनुमति दी गयी है उनमे यह माना जाता है कि यह कुशल का खेल है। तो वही जिन राज्यों में इस गेम की अनुमति नही है उसमे इस गेम को मौका का खेल माना जाता है। जिससे यूजर को आर्थिक नुक्सान हो सकता है जिसकी वजह से राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।Online Games Banned: केंद्र सरकार ने 2 सितंबर को राष्‍ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए PUBG समेत 118 मोबाइन ऐप्स (PUBG banned in India) पर देश में बैन लगाया. इसके अगले दिन, यानी 3 सितंबर को आंध्र प्रदेश सरकार ने Rummy और Poker जैसे ऑनलाइन गेम्‍स (Online Games Banned) को बैन करने का फैसला लिया है. प्रदेश सरकार का कहना है कि ये गेम्‍स युवाओं को गलत रास्‍ते पर ले जा रहे हैं, जिसके चलते इन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है