Crew movie 2024: तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू रिलीज हो गई है. क्रू में दिलजीत दोसांझ, राजेश शर्मा, शाश्वत चटर्जी और कपिल शर्मा भी हैं.
Movie Review | Crew |
Artist |
|
writer | Nidhi Mehra,Mehul Sure |
Director | Rajesh A Krishnan |
Creator | Anil Kapoor,Ekta Kapoor etc |
Release | 29 March |
Crew movie 2024: गुड फ्राइडे के दिन रिलीज हो रही फिल्म Crew moive 2024
हिंदी सिनेमा में उस नई स्थापना पर जोर देती फिल्म है जिसके लिए हिंदी सिनेमा की नायिकाएं बीते एक दशक या उससे भी ज्यादा समय से एड़ी चोटी का जोर लगाती रही हैं, और वह है नायकों से समानता। तो हिंदी सिनेमा की ‘धमाल’, ‘गोलमाल’, ‘हाउसफुल’ और ‘वेलकम’ जैसी हीरो प्रधान कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्मों से मुकाबला करने निकली है एकता कपूर और अनिल कपूर की कंपनियों की मिलीजुली कोशिश, फिल्म ‘क्रू’। क्रू यानी हवाई जहाज में काम करने वाले कर्मचारियों का दस्ता। कहानी तीन विमान परिचारिकाओं (एयर होस्टेस) की है। तीनों गरीब हैं। तीनों की अपनी अपनी परेशानियां हैं। तीनों देश की बदलती आर्थिक हालत से दुखी हैं और तीनों के अपराध फिल्म में यूं दिखाए जाते हैं कि जो भी वह कर रही हैं, वह ठीक है। यही निर्देशक राजेश ए कृष्णन के सिनेमा का डीएनए है। कुणाल खेमू अभिनीत ओटीटी फिल्म ‘लूटकेस’ याद है न? राजेश की ‘लूटकेस’ के बाद ये दूसरी फिल्म है और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली।
Crew movie 2024: आर्थिक प्रबंधन पर तंज कसती फिल्म
जिस देश में बड़ी हवाई जहाज बंद होने वाली कम्पनी का इतिहास रहा हो और जहां खूबसूरत परियों के बीच रहने वाले शहजादे जैसा एक हवाई जहाज कंपनी का मालिक अपनी सारी दौलत विदेश में ले जाकर मजे कर रहा हो, वहां एक ‘सच्ची’ सी घटना पर एक मजाकिया फिल्म बनाना आसान काम नहीं है। सिनेमा यही है। ये समाज की सच्चाई दिखाता है। बहुत चतुराई से दर्शकों को देश की असल नब्ज पकड़ाता है और खुद उनके साथ सिनेमाहाल की कुर्सियों पर बैठकर ठहाके लगाता है। हास्य और व्यंग्य की बहुत बारीक लकीर पर संतुलन बनाकर चलती निर्देशक राजेश ए कृष्णन की फिल्म ‘क्रू’ बहुत कमाल फिल्म हो, ऐसा नहीं है लेकिन ये फिल्म कोई दो घंटे का समय हंसी खुशी पार करा देती है और आज के समय में यही किसी फिल्म निर्देशक की सबसे बड़ी जीत है। विज्ञापन फिल्मों से ओटीटी सीरीज ‘ट्रिपलिंग’ के जरिये सिनेमा तक पहुंचे राजेश ए कृष्णन ने बस इन तीन कहानियों से अपनी तरफ दर्शकों का ध्यान खींचा है Crew moive 2024और इसने उनकी अगली कोशिशों के लिए उम्मीदें बनाए रखी हैं।
Crew movie 2024:Crew moive जानिए फिल्म ‘क्रू’ तीन विमान परिचारिकाओं की कहानी है
तीनों अलग अलग आयु वर्ग की हैं। सबसे उम्रदराज अपने से छोटी के बार बार मेकअप करने की कोशिशों पर ताने मारती है। ये मंझली वाली सोशल मीडिया की शौकीन है। मौका मिला नहीं कि किसी बड़े ब्रांड के उत्पाद के साथ सेल्फी खींची नहीं। सबसे छोटी वाली का अपना अलग दुखड़ा है। हरियाणा के किसी ऐसे गांव से है जहां अंग्रेजों के जमाने की हवाई पट्टी तो है पर जहां जहाज कोई आज तक नहीं उतरा। घर वाले उसे पायलट की पढ़ाई कराते हैं। आर्थिक हालात देश के ऐसे हैं कि एक पढ़ी लिखी पायलट को विमान परिचारिका की नौकरी करनी पड़ रही है।
Crew movie 2024:जानिए 35 हजार फिट की ऊंचाई का खुलासा
खैर, इन तीनों परिचारिकों को छह महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। जिस हवाई जहाज कंपनी में वह काम कर रही हैं, उसका मालिक विदेश में हैं। कंपनी का एक मुलाजिम उनके लिए ‘खास’ आपूर्ति यहां देश से विदेश के लिए कर रहा है। मामला तब खुलता है जब एक दिन कोई 35 हजार फिट की ऊंचाई पर इनका एक पायलट टपक जाता है और सोने की तस्करी का मामला सामने आता है। बस कहानी का असल पेंच यहीं से ढीला होना शुरू होता है। लोग विदेश से सोना तस्करी करके देश में लाते हैं, यहां उल्टा हो रहा है। तीनों बड़ी कोशिशें करती हैं इस नए ‘ज्ञान’ से अपनी माली हालत सुधारने की, लेकिन मामला एक होशियार कस्टम दरोगा के चलते पकड़ा जाता है। लेकिन, ध्यान रहे कि ये महिला प्रधान फिल्म है और यहां तो तीन तीन महिलाएं हैं। तीनों तय करती हैं कि देश का ‘कोहिनूर’ देश में वापस लाना है। जब सिस्टम से कुछ न हो पाए तो जनता कुछ ऐसे ही टेढ़े मेढ़े काम करती है।Crew moive 2024 यह फिल्म एक महिला की हिम्मत को भी दर्शाता हैं
Crew movie 2024:जानिए तब्बू से बेतहर किरदारों के उम्मीद
फिल्म ‘क्रू’Crew movie 2024 की कहानी अच्छी है। इसका माहौल अच्छा है। निर्देशन भी बेहतर है। बस इसकी सबसे बड़ी गड़बड़ी है इसकी कास्टिंग। तब्बू को गालियां देते देखते देखते दर्शक पक चुके हैं। वह अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन निर्देशक उनको धीरे धीरे टाइपकास्ट करते जा रहे हैं। तब्बू के पास दूसरे विकल्प भी अब इस उम्र में ज्यादा बचे नहीं हैं। एक टाइपकास्ट किरदार के बाद तीसरा किरदार कृति सेनन भी कम टाइपकास्ट नहीं है। उसे गरीब घर की मजबूर लड़की दिखाकर, भाई और बहन के बीच दोस्ताना दिखाकर और घर से पायलट की वर्दी पहनकर निकलने के बाद बाथरूम में वर्दी बदलता दिखाकर, फिल्म की पटकथा लिखने वाली जोड़ी ने उसे भी टाइपकास्ट कर दिया है।
Crew movie 2024: जानिए करीना खान की अदाकारी का रोशन दान
सिर्फ करीना कपूर खान का किरदार यहां तराजू के पलड़ों सा ऊपर नीचे होता रहता है। करीना ने अपने किरदार को जीया भी अच्छा है। फिल्म के संवाद बेहतर होते तो ये फिल्म ‘मस्त फैमिली एंटरटेनर’ हो सकती थी। युवाओं को खींचने के लिए डाले गए दादा कोंडके टाइप द्विअर्थी संवाद फिल्म का मजा ही खराब करते हैं। कस्टम दरोगा के किरदार में तृप्ति खामकर ने बहुत बढ़िया एक्टिंग की है
Crew movie 2024:जानिए राजेश कृष्णन ने क्या कहा
फिल्म के निर्देशक राजेश कृष्णन कुछ तो नयापन लेकर आए हैं. इंटरवल के पहले तक आपको काफी मजा आने वाला है, क्योंकि फिल्म में बहुत कुछ होता दिखेगा और फिल्म की रफ्तार भी काफी अच्छी रहेगी, लेकिन सेकंड हाफ में आप थोड़े मायूस जरूर हो सकते हैं, क्योंकि यहां काफी चीजें काफी तेजी से होती दिखेंगी, ऐसा लगेगा कि जैसे फिल्म को जल्दी समेटा जा रहा है.
बाकी फिल्म के गाने तो पहले से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिन्हें आपको बड़े पर्दे पर देखने में काफी मजा आएगा. ‘नैना’, ‘घाघरा’ और ‘चोली के पीछे’ में अपनी शानदार संगीत से राज रंजोध और भर्ग आपका दिल जीत लेंगे, जिसमें दिलजीत दोसांझ और बादशाह की आवाज ने तो जान फूंक दी है. कुल मिलाकर देखा जाए, तो आप इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं, जहां आपको बोरियत महसूस नहीं होगा
Crew movie 2024:
Cast | Character |
Tabu | as geeta Sethi, in flight Supervisor for kohinoor Airlines |
Kareena kapoor khan | as Jasmine Kohli, Senior flight attendant for Kohinoor Airlines |
Kriti Sanon | as Divya Rana, Junior flight attendant for Kohinoor Airlines |
Kapil Sharma | (special appearance) as Arun Sethi, Defaulter Millionaire |
Rajesh sharma | as Pruthviraj Mittal, CFO of Kohinoor Airlines |
Saswata Chatterjee | as Vijay Walia, Chairman of Kohinoor Airlines |
Kulbhushan Kharbanda | as Nanu |